google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कल्पना सोरेन से मिले खरसावां विधायक दशरथ गागराई,गांडेय उपचुनाव में जीत पर दी बधाई

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने झारखंड के गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जीत की‌ बधाई दी। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कल्पना सोरेन की इस सफलता ने न‌ सिर्फ उनके राजनीतिक कैरियर को नया मोड़ दिया है। बल्कि झारखंड के महिला नेताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनी है। उनकी जीत से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती मिली है। विधायक दशरथ गागराई ने कल्पना सोरेन को इस महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। मौके पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति भी शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)