आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बदायूं उघैती। खितौरा में देवी मंदिर पर जात करने वाले श्रद्धालुओं की इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। आषाढ़ माह में जात चढ़ाने बालों का तांता लगा रहता है। क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ दूरदराज के लोग भी यहां पहुंचकर देवी मंदिर में पूजा – अर्चना करते हैं और मन्नत भी मांगते हैं। कस्बे में स्थित प्राचीन तीन देवी मंदिर में कादराबाद की मां काली, कर्णवास की मां कल्याणी औऱ बेलौन की मां भवानी की मूर्तियां स्थापित हैं। मेले के दौरान मेला परिसर में भंडारा चलता है, जिसमे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मेले में मां भगवती का जगराता भी होता हैं। प्रतिवर्ष आषाढ़ मास में 15 दिन तक यहां मेला लगता हैं और हजारों लोग प्रतिदिन यहां जात और पूजा-अर्चना करने आते हैं। मइया का श्रंगार कर नारियल भेंट किया जाता है। ऐसे में सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि जो भक्त कर्णवास बैलोन एवं कादराबाद के मंदिरों में देवी के दर्शन करते हैं उन्हें यहां पर आकर तीनो माता सहेलियों से आशीष लेना पड़ता हैं। इसके बाद भक्तों की पूजा स्वीकार होती है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



