राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के सारुकुदर पंचायत स्थित ऊपर टोला में एक परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन लोग आग से झुलस गए।
तेजी से फैली आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।आग की सूचना पाते ही आस पास के ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाया गया।वही ग्रामीणों की मदद से आग में झुलसे देवकी देवी,सीताराम महतो और साजन कुमारी को विष्णुगढ़ सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घायलों का इलाज किया


उन्होंने बताया आग में झुलसे तीनों लोग का इलाज किया जा रहा सभी खतरे से बाहर है।पीड़िता देवकी देवी ने बताया घर पर ही परचून की दुकान है ,दुकान में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



