google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कचनपुर में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के पैसे से बनी सड़क का दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर हुआ उद्घाटन



समाज जागरण दीपक सरकार

ग्रामीणों ने कहा कि हमारी सुध ले सरकार, जर्जर हो चुके सड़क का जल्द हो निर्माण

छतरपुर: कचनपुर स्वर्ण भूमि स्थल के निकट टोला लंगड़ीतर की मइयाँ योजना की लाभुक महिलाओं ने मईयां सम्मान योजना के पैसे और श्रमदान से नर्क बन चुकी गांव की सड़क का कुछ दिन पहले ही जीर्णोद्धार किया था, तब महिलाओं ने कहा था कि हमारी सुध ले राज्य की सरकार, छतरपुर विधायक सह वित्तमंत्री जी और ज़िले के अधिकारीगण। मरम्मत की गई सड़क की पीड़ा को सरकार और अधिकारियों तक पंहुचाने के लिए सैकड़ो ग्रामीणों महिला पुरुषों और युवाओं ने मरम्मत स्थल पर मरम्मत के बाद दीप जलाकर और नारियल फोड़ कर सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिलाओं और युवाओं के हौसला अफजाई हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चुनमून ने उघाटन कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर और दीप जलाकर मातृशक्ति को नमन किया और कहा- कि नवरात्रि में पूजा के दौरान माताओं और बहनों ने नारीशक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है, अब सहानुभूति पूर्वक हमारी सरकार, वित्तमंत्री और पलामू डीसी और बीडीओ संवेदनशीलता दिखलाते हुए सड़क का निर्माण करवाएं। अरविंद ने कहा- कि स्थानीय विधायक सह सूबे के सबसे कद्दावर मंत्री से इलाके के लोगों को ढेर सारी अपेक्षाएं कायम है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे उनकी सुध जरूर लेंगे।
अरविंद ने आगे कहा कि सड़क मरम्मती की हिम्मत दिखाने वाली सभी मातृशक्ति को प्रणाम करता हूँ, वंदन करता हूं।
वहीं गांव की सभी महिलाओं ने समवेत स्वर में कहा कि सरकार द्वारा सड़क निर्माण कर उनकी समस्या दूर होनी चाहिए।


मईयाँ सम्मान योजना की जिन लाभुकों ने अपना हौसला और जज्बे के यह कर दिखाया है उनमें विभा कुमारी, गीता कुमारी, आशा देवी, मंजू देवी, चिन्ता देवी, चिन्ता देवी, सोनी देवी, प्रेमशिला देवी, प्रतिमा देवी, पिंकी देवी, सुषमा देवी, उषा देवी, शर्तिमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, विमला देवी, बेबी देवी, प्रीति कुमारी, बसंती देवी, प्रियंका कुमारी,शोभा कुमारी, पुष्पा कुमारी,रीना कुमारी, दीपक सरकार,प्रशांत राज, जीतेन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, कुलेशर राम, तापेशर राम, माजू राम, आनंद कुमार, उदय कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)