समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ स्थानीय बाजार स्थित किसान भवन में आत्मा (कृषि प्रोधोगिकी प्रबन्ध अभिकरण) की ओर से जलवायु के अनुकूल कृषि अंतर्गत पोषक अनाज विषयक पर गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार गोष्ठी का उद्घाटन पालीगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजदेव शाह ने बिधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम का संचालन लेखपाल धनन्जय कुमार सिंह ने किया। मौके पर पालीगंज प्रखण्ड के कृषि तकनीकी प्रबंधक अमित सिंह ने आत्मा योजनाओं के बारे में बताया। वही कृषि समन्वयक अरुण कुमार ने कृषि बिभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मौके पर रविंद्र कुमार, नवल किशोर सिंह, मो. सिराज, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार व आशुतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



