वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास की जीत के बाद जिले भर में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इसी क्रम में श्रीराम सेना, किशनगंज के जिला अध्यक्ष चंद्र किशोर राम ने शिशिर कुमार दास को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि शिशिर कुमार दास की जीत अधिवक्ता समाज के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है। उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ नई ऊर्जा एवं मजबूती के साथ कार्य करेगा।
चंद्र किशोर राम ने कहा कि शिशिर कुमार दास एक अनुभवी, कर्मठ, ईमानदार एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं। वे हमेशा अधिवक्ताओं के हित, समाज सेवा एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि शिशिर कुमार दास के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी एवं सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्रीराम सेना के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी शिशिर कुमार दास को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



