समाज जागरण ब्यूरो | वीरेंद्र चौहान किशनगंज। किशनगंज पुलिस ने जाली लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय लॉटरी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2,61,500 जाली लॉटरी कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

देर रात हुई सघन छापेमारी
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर 22 जनवरी 2026 की देर रात किशनगंज थाना क्षेत्र के कसेरापट्टी रोड, वार्ड संख्या-05 में सघन छापेमारी की गई। इस दौरान
- मो. नसीम
- मो. शाकीर आलम उर्फ मुजेबुर रहमान
- अली खान
- सूरज कुमार गौड़ उर्फ छोटू
- कृष्णा महतो उर्फ सन्नी कुमार
को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
नकदी, डायरी और मोबाइल भी जब्त
छापेमारी में पुलिस ने
- ₹23,894 नकद,
- अवैध लॉटरी कारोबार का हिसाब-किताब रखने वाली 38 भरी हुई डायरी व रजिस्टर,
- और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
बिहार-बंगाल से छपती थी जाली लॉटरी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बिहार और पश्चिम बंगाल से जाली लॉटरी छपवाकर किशनगंज समेत आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था। पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा
318(4), 316(2), 336(2), 338, 111(2), 61(2)
तथा लॉटरी अधिनियम 1993 की धारा 3/4 के तहत
किशनगंज थाना कांड संख्या 59/26 (दिनांक 23 जनवरी 2026) दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने साफ कहा है कि अवैध लॉटरी, जुआ और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



