google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बंनौदा विद्यालय में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारे का आयोजन

समाज जागरण | संवाददाता।। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंनौदा में विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम के उपरांत छात्र-छात्राओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)
MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

सुबह से ही विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा। माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में एसडीओपी एस.सी. बोहित, नगर निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, सेवानिवृत्त बीईओ राणा प्रताप सिंह, विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य विनोद पांडे एवं के.के. शुक्ला, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र मिश्रा, शिव प्रसाद पांडे, त्रिवेणी सोनी, संजय पांडे, बंनौदा विद्यालय के प्राचार्य मैथलीशरण पांडे, जन शिक्षक वीरेंद्र गर्ग, आईटी शिक्षक संजय गौतम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से विद्या, विवेक एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को अनुशासित, भव्य एवं प्रेरणादायक बताया।

#vasantpanchmi


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)