google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दानवीर कर्ण के नाम से विख्यात स्व. बाबू धर्मचंद गुप्ता की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहे स्व. बाबू धर्मचंद जी : पूर्व विधायक रमेश गुप्ता

दैनिक समाज जागरण | अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र।। बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम, लाडवा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दानवीर कर्ण के नाम से विख्यात स्वर्गीय बाबू धर्मचंद गुप्ता जी की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय बाबूजी के सुपुत्र पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, हरियाणा राइस एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रवीण गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता सहित परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)
MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)MOTOROLA Signature (PANTONE Martini Olive, 256 GB) (12 GB RAM)

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय बाबू धर्मचंद गुप्ता जी ने समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया। उनके दरवाजे हर जरूरतमंद के लिए सदैव खुले रहते थे और उनके यहां से कोई भी व्यक्ति निराश होकर नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि बाबूजी द्वारा दी गई सेवा-भाव की विरासत को आज परिवार की तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है और समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है।

पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने वृद्ध आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए आश्रम संचालन समिति को 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम के प्रधान विकास सिंघल ने कहा कि स्वर्गीय बाबू धर्मचंद गुप्ता जी लाडवा की पहचान थे। उन्होंने अपने सेवा कार्यों से लाडवा का नाम प्रदेश व देश स्तर पर गौरवान्वित किया।

वृद्ध आश्रम के सचिव अनुज गोयल ने कहा कि स्व. बाबूजी ने हमेशा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की और अपने कार्यों को कभी प्रचार-प्रसार से दूर रखा। वे प्रत्येक राजनीतिक दल में समान रूप से लोकप्रिय थे और सभी वर्गों द्वारा सम्मानित किए जाते थे।

इस अवसर पर स्व. धर्मचंद गुप्ता जी के तीनों पुत्रों रमेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को भोजन कराया और उनका हाल-चाल जाना। कार्यक्रम में मदनलाल गोयल, सुरेश कंसल, संजय सिंगला, कुंवर सिंघल, जानकी दास सहित वृद्ध आश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)