वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज सदर से अंदरूनी मामले के बाद कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार किशनगंज विधानसभा 54 सीट पर इंडिया गठबंधन ने पूर्व विधायक कमरुल होदा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वार रूम के चेयरमैन कुमार गौरव ने दिया सिम्बोल दिया। वर्तमान विधायक इजहारूल हुसैन का टिकट काट दिया गया है। जो चर्चाओं विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से टिकट को जबरदस्त खींचातानी चल रही थी। प्रदेश और जिला स्तर पर नेताओं के बीच गहरी चर्चा के बाद यह फैसला लिया। संगठन ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की राय और जनसमर्थन के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

कमरुल होदा पूर्व में एआईएमआईएम से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
वहीं सिटिंग विधायक इजहारूल हुसैन के टिकट कटने से उनके समर्थकों में काफी नाराजगी देखी जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे पर भरोसा जताया है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल समेत सैकड़ों समर्थकों ने
अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



