google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज पुलिस ने शहरी यातायात के लिए नई व्यवस्था की घोषणा

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
यातायात पुलिस किशनगंज ने सभी नागरिकों को सूचित किया है कि 01 फरवरी 2026 से किशनगंज शहरी क्षेत्र में बहादुरगंज मोड़ से एनएच-327 मार्ग पर वाहनों के परिचालन हेतु नई यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है।
मुख्य निर्देश:
बहादुरगंज मोड़ पर दाएं मुड़ना सख्त मना है।
यातायात मार्ग:
पूर्णिया की ओर जाने वाले वाहन:


बहादुरगंज मोड़ से बाएं मुड़कर एनएच-327 पर प्रवेश करें।
ओवर ब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए कानकी/दालखोला एवं पूर्णिया की ओर जाएँ।
किशनगंज बस स्टैंड और सिल्लीगुड़ी की ओर जाने वाले वाहन:
बहादुरगंज मोड़ से बाएं मुड़कर ओवर ब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए एनएच-327 मार्ग पर प्रवेश करें।
इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के पास बने यू-टर्न का उपयोग करके किशनगंज बस स्टैंड और सिल्लीगुड़ी की ओर जाएँ।
यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि नई व्यवस्था का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)