google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला उद्योग केंद्र किशनगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
14 फरवरी। जिला उद्योग केंद्र किशनगंज में जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।


उद्योग संवाद के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें।


बैठक में औद्योगिक निवेश, स्वरोजगार, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण, भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना तथा विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योग संवाद में जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं जिले के उद्यमीगण उपस्थित थे।

Kishanganj #UdyogSamvad #DistrictIndustriesCentre #DMKishanganj #BiharNews #IndustryMeeting #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)