google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर-हर महादेव की गूंज से गूंजेगा किशनगंज, भव्य रूप में मनेगी महाशिवरात्रि

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष किशनगंज में विशेष उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह का वातावरण है और हर ओर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया है।


महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और मनोहारी विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया है। विशेष रूप से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर और बेलवा काली मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


इस वर्ष का मुख्य आकर्षण भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर से निकलने वाली भव्य शिव बारात होगी। यह शाही शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरते हुए भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी। शिव-पार्वती की सजीव झांकियां, भूत-गणों के वेश में सजे श्रद्धालु और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर शिवमय हो उठेगा। नगर भ्रमण के उपरांत यह शोभायात्रा ढेकसरा काली मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी, जहां विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।


महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के साथ पर्व का आनंद ले सकें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)