समाज जागरण प्रवेश कुमार यादव
*अजीमाबाद, पबांसा 19 सितंबर 2026 ग्राम पंचायत अजीमाबाद में माता रानी की भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ निकाली गई।
कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के प्राचीन मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। ठेला गाड़ी पर माता रानी की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। झांकी के ऊपर भगवा ध्वज लहरा रहे थे, जिन पर बजरंगबली की तस्वीर और जय श्री राम अंकित था।भगवा कुर्ता और सफेद धोती पहने श्रद्धालु सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे महिलाओं और युवतियों भजन कीर्तन कर यात्रा में भाग लिया। पूरी यात्रा के दौरान “जय माता दी, जय श्री राम” के गगनभेदी जयकारे लगते रहे।

यह भव्य यात्रा गांव की मुख्य गलियों, पंचायत भवन और प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में माता रानी की आरती, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजकों ने बताया कि गांव में सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर यह कलश यात्रा निकाली गई है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थिति रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



