google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोन पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 6,695/- रुपये कराये गये वापस

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कोन पुलिस की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।

अवगत कराना है कि आवेदक नीरज कुमार पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी ग्राम खरोधी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के खाते से गलतीवश अज्ञात खाते में धनराशि स्थानांतरित हो गयी थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज कराई गई थी।


उक्त प्रकरण में थाना कोन की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर गलत तरीके से ट्रांसफर हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक पत्राचार की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुल 6,695/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराये गये। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं थाना कोन पुलिस टीम की सराहना की गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)