google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोन, सोनभद्र: खाद की किल्लत से किसान परेशान, दूसरे दिन भी वितरण रुका

राजेश तिवारी/ समाज जागरण

कोन / सोनभद्र। जनपद के नव-सृजित ब्लॉक कोन के अंतर्गत आने वाले कचनरवा बीपैक्स में मंगलवार को दूसरे दिन भी यूरिया खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए। सुबह से ही उमड़ी भारी भीड़ और खाद की कम मात्रा को देखते हुए वितरण शुरू नहीं हो सका, जिससे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने संबंधित विभाग के ऊपर जमकर निशाना साधा।
बतातें चले कि प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश में खाद की कमी नहीं है, लेकिन जिले भर के केंद्रों पर लगी लंबी कतारें इस दावें की सच्चाई पर सवाल उठाती हैं। मंगलवार को भी हजारों की संख्या में पुरुष और महिला किसान सुबह से ही कतार में खड़े थे। इस दौरान वे आपस में वात विवाद करते नजर आये। इस दौरान स्थानीय प्रशासन किसानों को समझाने का प्रयास किया किन्तु बात नहीं बनी। जहां खाद न मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई। इस मुद्दे पर एआर कॉपरेटिव देवेंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि किसानों की संख्या ज्यादा होने व उर्वरक पर्याप्त न होने के कारण खाद वितरण नहीं हो सका और उन्होंने कहा कि जब तक पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं होगी तब तक खाद वितरण करना संभव नहीं है। इस समस्या को लेकर विजय कुमार, बिहारी प्रसाद, सतेंद्र, संजय कुमार सहित कई किसानों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से तुरंत पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)