- नूपपुर। अनूपपुर थाना अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार प्रेम अग्रवाल का कुछ दिन पूर्व मोबाइल फोन गुम हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अनूपपुर थाना प्रभारी को दी थी। सूचना मिलते ही टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन, प्रधान आरक्षक शेख रशीद एवं आरक्षक अब्दुल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की।
तकनीकी सहायता और टीमवर्क के चलते पुलिस ने मोबाइल को खोज निकाला और आज थाना परिसर में स्वयं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम अग्रवाल को उनका मोबाइल सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर पत्रकार ने टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन एवं एवं उनकी टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता आम जनता के लिए एक भरोसे का प्रतीक है और इससे पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत होता है।
थाना प्रभारी ने कहा कि जनसेवा और नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



