google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुबहरा गांव में खेत से मिले अज्ञात कंकाल से सनसनी, ग्रामीणों में दहशत


मोहनलालगंज (नगराम)। नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव में आज सुबह खेत में एक अज्ञात कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। कंकाल दिखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।



ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसीपी मोहनलालगंज व नगराम थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कंकाल की पहचान और मौत के कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटा रही है।

घटना को लेकर गांव में दहशत और तरह–तरह की चर्चाएँ बनी हुई हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)