दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर+औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के चरण गांव स्थित उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मराज कुमार ने एक शिक्षक गयासुद्दीन को जूते से पीटा, जिससे वे जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी शिक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।शिक्षक गयासुद्दीन द्वारा बताया गया कि वे नियमित समय पर विद्यालय गए थे, जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षकों का अराइवल का डिपार्चर भरा जा रहा था। प्रधानाध्यापक देर से आने के बाद भी अपने चहेते शिक्षकों का अराइवल पहले और डिपार्चर बाद में भेजते हैं।

जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो प्रधानाध्यापक गुस्सा हो गए और जूते से पीटा। गयासुद्दीन ने आरोप लगाया है कि बच्चों के सामने उसे पिटा गया और इस कार्य में विद्यालय के लिपिक अमिताभ कुमार सिंह ने भी उनका साथ दिया।बाद में मौजूद शिक्षकों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।प्रधानाध्यापक धर्मराज कुमार ने बताया कि गयासुद्दीन लगातार चार दिनों से विद्यालय लेट पहुंच रहे थे और रजिस्टर पर अराइवल का समय पहले भर रहे थे। समय पर विद्यालय आने और अराइवल में सही समय भरने को कहा गया तो हाथापाई करने लगे।
वहीं पीड़ित शिक्षक ने अपने आवेदन में कहा कि ऐसे माहौल में बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानाध्यापक और लिपिक से जान का खतरा बताते हुए अपनी स्थानांतरण की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



