ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला सेमरहवादामर निवासी चंद्रदेव यादव के खलिहान में रखा पुआल में अज्ञात कारणों से दोपहर लगभग 12.30 आग लग गई। जिसे तत्काल किसान चंद्रदेव यादव, अवधेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मृत्युंजय यादव, राजकेश्वर, विजय, वार्ड सदस्य प्रभावती देवी आदि के द्वारा समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु आग इतना विकराल था कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड, पुलिस कंट्रोल रूम, लेखपाल सहित ग्राम प्रधान को सूचित कर दिया है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं हो सका था। वहीं पीड़ित किसान ने बताया कि पशुओं के खाने के लाले पड़ गये और उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुवावजे की मांग किया है। जिसके बावत स्थानीय लेखपाल ने बताया कि सूचना मिली है अगर कुछ शासन स्तर से होता है तो हर सम्भव सहायता राशि दी जायेगी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



