जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौड़ के छोटे भाई विनोद राठौड़ ने अररिया सांसद प्रदीप सिंह से मांगी रंगदारी और दी जान से मारने की धमकी
नेपाली चलभाष नंबर 977-9819067748 से दो बार कॉल आया इसके बाद उसी नंबर एमपी प्रदीप सिंह को आया था धमकी भरा मैसेज
“एक मैसेज मेरे मोबाइल पर उक्त नेपाली नंबर से आया. जिस मैसेज में धमकी दी गयी थी कि यह मेरा आखिरी वार्निंग है, मेरे भाई दिनेश राठौड़ को जेल से छुड़ाओ व 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो, नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय बम, गोलियों से उड़ा देंगे.”- *प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया।*
“ये गंभीर मामला है. पुलिस इसकी गंभीरता से छानबीन कर रही है.”- *मनीष कुमार रजक,नगर थाना अध्यक्ष*
अररिया ।
अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को नेपाल के मोबाइल नंबर से दस लाख रुपये रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर ने दी है। सांसद ने इस बाबत नगर थाना अररिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
*नेपाल के नंबर से मिली जान से मारने की धमकी*
इस मामले को लेकर सांसद ने नगर थाना अररिया के थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को अपने लेटर पैड पर लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी काण्ड संख्या 459/24 दर्ज कर ली है. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8287978430 पर नेपाली मोबाइल संख्या 977-9819067748 से 27 अगस्त की दोपहर करीब 01:51 मिनट पर दो बार फोन कॉल आया था. लेकिन वे नेपाली मोबाइल नंबर से आये फोन को रिसीव नहीं किया गया.
*1 सितंबर को देखा मैसेज*
सांसद द्वारा दी गई आवेदन में मैसेज का जिक्र करते लिखा कि उक्त एस एम एस में था “यह मेरी आखिरी वार्निंग है। मेरे भाई दिनेश राठौर को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो। नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय भी बम, गोलियों से उड़ा देंगे।’
*कुख्यात विनोद राठौड़ है जेल से बाहर*
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया है कि कुख्यात दिनेश राठौड़ व उसके गैंग के निशाने पर बहुत दिनों से है।
दिनेश राठौड़ कई वर्षों से जेल में बंद है. दिनेश राठौड़ के दो छोटे भाई भी कुख्यात अपराधियों की श्रेणी में आते हैं. फिलहाल छोटा भाई विनोद राठौड़ जेल से बाहर है. नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि
ये गंभीर मामला है. पुलिस इसकी गंभीरता से छानबीन कर रही है।
*जेल में बंद है कुख्यात दिनेश राठौर*
दिनेश राठौर अररिया और किशनगंज समेत पूरे सीमांचल इलाके का कुख्यात अपराधी है। उस पर हत्या, लूट, और डकैती के 5 दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।दिनेश राठौर कई मामलों में सजायाफ्ता भी है और इस समय जेल में बंद है। धमकी देने वाला उसका भाई विनोद राठौर बताया जा रहा है। विनोद के साथ ही दिनेश राठौड़ का एक और भाई, विजय राठौर, भी है। दोनों पर ही कई संगीन मामले दर्ज हैं और दोनों कई बार जेल जा चुके हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



