
*भैरोपुर गांव में कुत्ते के काटने से 2 लोग हुए जख्मी रेफरल अस्पताल कटोरिया में कराया उपचार*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर एवं बारा कोला गांव में बीते देर शाम को दो अलग-अलग जगहों से कट खने कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप में जख्मी हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरोपुर गांव की राम किशुन दास ने बताया कि मैं घर के बाहर खाट पर सोया था। इसी क्रम में अचानक आए कट खाने कुत्ते ने हमला कर हाथ अंगूठा काट कर जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी ओर बाराकोला गांव के असोक यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पेशाव करने घर से बाहर निकला तभी अचानक आए कुत्ते के झुंड में कटखने ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना को लेकर दोनों जख्मी ने शनिवार को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहूंच उपचार कराया। कटखने कुत्ते के आतंक से ग्राम वासी दहसत में है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



