google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेफरल अस्पताल नबीनगर का कुटुंबा विधायक ललन राम ने किया औचक निरीक्षण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक ललन राम ने आज रेफरल अस्पताल नबीनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नबीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे।


विधायक ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली और रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने नबीनगर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लीनिकों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने बीडीओ सीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित सभी अवैध क्लीनिकों के संचालन पर तत्काल और पूरी तरह रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने वैध और रजिस्टर्ड क्लीनिकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि आम लोगों को सही इलाज मिल सके और झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लग सके।विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)