google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर नगर पंचायत का अतिक्रमण मुक्त अभियान बना ‘सफेद हाथियों का सर्कस’

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जुलाई माह में बड़े ही जोर-शोर से शुरू किया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान अब पूरी तरह से सफेद हाथियों का सर्कस बनकर रह गया है। अभियान की असफलता त्योहारी सीजन में साफ दिखाई दे रही है।


प्रशासन ने जुलाई में अभियान चलाकर बसन बीघा मोड़ से लेकर जनकपुर पोखरा, बस स्टैंड, न्यू एरिया, टंडवा रोड और मंगल बाजार तक को अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा किया था। उस समय प्रशासन ने अवैध निर्माण,गुमटी संचालक,दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।


लेकिन प्रशासन की यह सख्ती महज दो-चार दिन ही चल सकी।उसके बाद स्थिति जस की तस हो गई। दुकानदारों ने फिर से सड़क और नाले तक अपना सामान फैला दिया।सबसे ज्यादा अतिक्रमण अभी मंगल बाजार चौक, नाला रोड और मस्जिद गली में देखा जा रहा है। सड़क पर ही सब्जी, फल विक्रेता और दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है।त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ गई है। शारदीय नवरात्र और आगामी दीपावली को लेकर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को अतिक्रमण के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जाम की समस्या से लोग त्रस्त हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत सिर्फ दिखावे के लिए अभियान चलाती है। स्थायी समाधान और नियमित निगरानी नहीं होने से सरकारी संसाधन और समय की बर्बादी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण पर स्थायी रोक लगाने और समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)