दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा( बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना पुलिस ने आपसी विवाद मे हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित करने के लिए भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले में अजमानतीय वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में दर्ज कांड संख्या-79/26 के तहत कारवाई करते हुए पुलिस ने 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरा मामला में कांड संख्या-80/26 के तहत 7 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।सभी अभियुक्त ग्राम सोहरडीह, थाना कुटुम्बा के रहने वाले हैं। वहीं अजमानतीय वारंट के आधार पर अभियुक्त सनोज चौधरी उम्र 34 वर्ष पिता रामकेश्वर चौधरी, ग्राम संडा, थाना कुटुम्बा को भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।थानाध्यक्ष कुटुम्बा इमरान आलम ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



