google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत से गिरकर मजदूर की हुई मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के गहपुर गांव में सोमवार की भोर में छत पर सो रहे एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पिंटू सरोज पुत्र रामचरित्र उम्र 33 वर्ष रोज की तरह अपनी पत्नी बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे कि सोमवार की भोर में लघु शंका के लिए छत के किनारे गए जहां से घर के पीछे नीचे गिर गये। वही गिरने की सूचना पड़ोसियों ने घर वालों को दी। आनन-फानन में घर के लोगों ने क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक एक पुत्र एवं एक पुत्री का पिता बताया गया घटना से पत्नी सोनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वही जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)