सरफ़राज़ आलम* लखीसराय!बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार सूत्री मांगों को लेकर लखीसराय व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिसे न्यायालय संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है! बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ सहित संघ के पदाधिकारीयों ने एक स्वर से कहा कि पूरे राज्य के भांति लखीसराय व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण अपनी मांगों की पूर्ति हेतु राज्य संघ के अगले आदेश तक अपने कार्य से अलग रहकर सामूहिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे!उन्होंने कहा कि सभी संवर्ग के कर्मचारियों को शीघ्र पदोन्नति, वेतन विसंगति को जल्द दूर किए जाने,शत-प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है!जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है हड़ताल निरंतर जारी रहेगा!

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



