महिला-पुरुष बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*
सरफ़राज़ आलम* लखीसराय!लखीसराय के सिविल सर्जन डॉoबी.पी सिन्हा के आदेशानुसार मण्डल कारा, लखीसराय में कारा अधीक्षक रामाधार सिंह के देखरेख में एक मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। आज के मण्डल कारा मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर में में हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सी बी सी, यक्ष्मा, एच आई वी एवं सिफिलिस के जाँच का व्यवस्था किया गया था। आज के शिविर में कुल 60 पुरुष बंदी एवं 20 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें जाँचोपरांत एक महिला बंदी का सिफिलिस पॉजिटिव पाया गया। जिसे तत्क्षण हीं उपचार कर दवा उपलब्ध करा दिया गया। आज के इस शिविर में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉoश्रीनिवास शर्मा, मण्डलकारा के चिकित्सा पदाधिकारी,डॉo राहुल चन्द्र प्रभाकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक – अरविन्द कुमार रॉय, जिला पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार लाल,लेखा सहायक मनोरंजन एवं सदर अस्पताल के टीबी विभाग से उमेश प्रसाद एवं अरविन्द , POCT LAB से लैब तकनीशियन नवीन कुमार एवं विकास कुमार के साथ आई सी टी सी के लैब टेक्निसियन अशोक कुमार सिंह, HLFPPT के कारा समन्वयक – आशीष कुमार अभिषेक, लैब तकनीशियन सकलैंन, सुरक्षा क्लिनिक के परामर्शी प्रमोद प्रसाद एवं मण्डल कारा के फार्मासिस्ट विनय कुमार उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



