एक्सप्रोजर विजिट में फर्जी वाडा कर निकाली राशि
उमरिया — पी एम श्री भारत सरकार व्दारा शुरू की गयी, महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश भर में 14500 से अधिक विद्यालयों में 20 लाख छात्राओं को 21 वी सदी के कौशल से परिपूर्ण पर केंद्रित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता युक्त शिक्षा, कौशल विकास, शारीरिक बुनियादी ढाँचा, विकसित शिक्षा प्रदान करने के लिए माडल पद्धति लागू किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इन विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिधान्तों के अनुसार शिक्षा प्रदान की जायेगी। इन विद्यालयों में अध्ययन रत छात्र – छात्राओं को वास्तविक दुनिया के अनुभवो से सीखने का अवसर मिले इसके लिए एक्सप्रोजर विजिट कार्यक्रम भी संचालित किया गया है
उमरिया जिले के आदिवासी विकास खंड पाली में भी संचालित कन्या शिक्षा परिसर को भी पी एम श्री में शामिल कर पी एम कन्या परिसर में जोडा गया है। इस विद्यालयों में छात्राओं के एक्सप्रोजर विजिट कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इस विद्यालय में एक्सप्रोजर विजिट के नाम पर खानापूर्ति कर एक लाख चौवन हजार पांच सौ रूपये आहरित करने का एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग व्दारा विद्यालय में अध्ययन रत कक्षा 11 वी एवं 12 वी छात्राओं के अध्ययन के साथ साथ मानसिक, बौद्धिक विकास और व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए एक्सप्रोजर विजिट कार्यक्रम फरवरी 2025 में किया गया है। बताया जाता है कि विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य ने इस विजिट की खानापूर्ति कर पाली में ही स्थित आई टी आई और संजय गाँधी ताप परियोजना के नाम पर विजिट में व्यय होने वाली राशि को आहरित कर भारी वित्तीय अनियमितता की गई है ।
ध्यान देने योग्य है की शिक्षा परिसरों में जहाँ पर शिक्षा के साथ संस्कार देने और मानव जीवन को गढने की बुनियाद डाली जाती है, उन शिक्षा मंदिरों में इस प्रकार की विसंगतियों पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जाँच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाने की अपेक्षा है।



