लक्ष्य झारखंड “एक सेवा संस्था” (NGO) की ओर से छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड)17 अगस्त 2025: लक्ष्य झारखंड “एक सेवा संस्था” (NGO) की ओर से एवं गम्हरिया की अग्रणी शिक्षण संस्थान ग्लोबल आई टी कंप्यूटर क्लॉस के सहयोग से विगत दिनों छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था।

जिसके समापन पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। साथ ही झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत फलदार पौधा देकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य झारखंड “एक सेवा संस्था” की सचिव रश्मि साहु ने किया।

मुख्य अतिथि गम्हरिया के थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की आज के युग में हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर की शिक्षा महत्वपूर्ण हो गई है। कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। छात्र-छात्राएं प्राप्त प्रशिक्षण को सही तरह से उपयोग में लाए तो भविष्य में रोजगार प्राप्ति के लिए भी सहायक होगी।

वहीं उन्होंने लक्ष्य झारखंड “एक सेवा संस्था” के द्वारा गम्हरिया क्षेत्र में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण ग्लोबल आई टी कंप्यूटर क्लॉस के माध्यम से संचालित किए जाने की भी प्रशंसा की। यह प्रशिक्षण बच्चों को इंफोसिस कंपनी के CSR के माध्यम से पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। जिसके अगला बैच सितंबर माह से शुरू होगा।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व पार्षद धनंजय कुमार गुप्ता, झारखंड स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, वायु सेना से सेवानिवृत शरदेंदु शेखर मंचासीन थे। अतिथियों के करकमलों से लगभग 80 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया एवं बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में कोचिंग के संचालक चंचल कुमार, शिक्षिका दीओतीमा बोस, मानव प्लाजा, शिवम मंडल, राहुल सिंह, संजय कुमार उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)