मेटाफैब प्राइवेट लिमिटेड में धूम धाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हन झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 15 अगस्त 2025 : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में मेटाफैब प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में ग्रुप 4 के सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कंपनी के ही उपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है, जिसे निभाते हुए हमें देश को नई ऊंचाई तक ले जाना है।

सुरक्षा कर्मियों से उन्होंने देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आवाहन किया और कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर वरुण दुबे,संजय भारती,शुभंकर,निर्मल मिश्रा,विनय, एस डी राय,अर्जुन सिंह,विकाश,विकेश,पंकज,ओ पी सिंह,सुनील मिश्रा,नीरज यादव, एस एन महतो, बी एस राय,राकेश कुमार इत्यादि ने देश भक्ति का प्रदर्शन किया और तिरंगे को सलामी राष्ट्रगान के साथ दी गई और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)