google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लैपटॉप के साथ एक  बाईक दो गिरफ्तार


सुभाष जी दैनिक अयोध्या टाईम्स सहरसा
  सहरसा सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना पुलिस ने चोरी के बाइक एवं लैपटॉप के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदुमन कुमार  उम्र करीब 26 वर्ष पिता जयकांत प्रसाद यादव घर भद्दी कला वार्ड नंबर 14 थाना सौर बाज़ार (पतरघट थाना) और दूसरा मुकेश कुमार यादव 40 वर्ष पिता विजय यादव घर इटहरा वार्ड नंबर 04 थाना बैजनाथपुर जिला सहरसा के रूप में की गई है। बसनाही थानाध्यक्ष संतोष निराला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्त को एक चोरी का लैपटॉप और एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के उपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)