google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिट्टीखोरों से खतरे में कानपुर की जमीन, अवैध उत्खनन में सफल माफिया

सुनील बाजपेई
कानपुर। यह महानगर आजकल मिट्टीखोरों के शिकंजे में है। कुल मिलाकर इन मिट्टी खोरों की वजह से ही कानपुर की जमीन खतरे में है। हाल के मामले का संबन्ध महाराजपुर थाना क्षेत्र से है। जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। यहां महुआगांव के मजरा शीतलपुर, नागापुर के मजरा पतारी और सरसौल के मजरा रामपुर में भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध उत्खनन पकड़ा गया है।


शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों को गांव वालों ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार मिट्टी की खुदाई और बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।


जब यहां कानूनगो अजीत सिंह, तीनों क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उनकी जांच में पाया गया कि नागापुर के पतारी में 97 घनमीटर मिट्टी निकालने की अनुमति के खिलाफ वहां से 1350 घनमीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया। इसी प्रकार, रामपुर में 1440 घनमीटर और शीतलपुर में 750 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर बेचा गया।


एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के मुताबिक तीनों गांवों में निजी जमीनों पर अवैध खनन के इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)