अजमल हसन दैनिक समाज जागरण अफजलगढ गांव में निर्माणाधीन मकान का लेन्टर पड़ने के समय ढुलला भरभरा कर नीचे गिर गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों सहित मिस्त्री में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई ढुलला के नीचे नहीं आया जैसे बड़ा हादसा हो सकता । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सीरवासुचन्द बच्चा बाग निवासी अफजाल अल्वी पुत्र इसरार अल्वी के निर्माणाधीन मकान की छत का लेन्टर डाला जा रहा था की बारिश के चलते ढुल्ला भरभरा कर गिरने लगा लेन्टर पर कम कर रहे हैं मजदूरों व मिस्त्री ने भाग कर पड़ोसी की छत पर पहुंच कर जान बचाई घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के आंकलन के अनुसार मकान स्वामी अफजाल अल्वी का लगभग तीन से चार लाख का नुकसान आंका जा रहा है। लेन्टर डालते समय ढुल्ला जिस छोर से गिरना शुरू हुआ पन्द्रह से बीस मजदूर दूसरे छोर पर काम कर रहे थे वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



