अजमल हसन दैनिक समाज जागरण अफजलगढ एसपी पूर्वी ने थाने पहुंचकर समाधान दिवस में जनशिकायतों को सुना। अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के मौके पर मौजूद एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व कोतवाली थाना प्रभारी हम्बीर सिंह व नायब तहसीलदार धामपुर लक्ष्मी चंद भंडारी के मुताबिक समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा छह शिकायतें दर्ज करायी गयीं जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य तीन शिकायतें सम्बंधित को सौपते हुये शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह एवं तहसीलदार लक्ष्मी चंद भंडारी ने कहा है कि समाधान दिवस पर बाकी शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ितों की हर समस्या का निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा। जिससे शिकायत करता को बार-बार समाधान दिवस में न आना पड़े। इस बार समाधान दिवस के अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, थाना अध्यक्ष हम्बीर सिंह, नायब तहसीलदार धामपुर लख्मीचंद भंडारी के अलावा एस आई अनोखेलाल गंगवार, एसआई सोहन सिंह पुण्डीर,, एसआई मुकेश कुमार,महिला सब इंस्पेक्टर काजल तेवतिया, राजस्व निरीक्षक अफजलगढ़ नरेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सुआवाला सतीश प्रकाश, लेखपाल नवाबुद्दीन, राजेश्वर सिंह सौरभ चौहान, प्रमोद कुमार, अंसारउलहक, सुरेश चंद्र सेमवाल, अनिरुद्ध चौहान, राकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, पप्पू शाह, प्रेम नारायण, बृजमोहन सिंह, अभय प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह, अरुण कुमार, यशवीर सिंह आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



