google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नम आंखों से हुई एआईएसएफ के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार की अंतिम विदाई– रूचिर तिवारी

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 12 मई 2023:- अहले सुबह सात बजे एआईएसएफ के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार की अंतिम संस्कार टेढ़वा नदी घाट पर की गई। अंतिम विदाई से एआईएसएफ के सभी साथियों सहित भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने एआईएसएफ का झंडा दिया एवं “राहुल कुमार अमर रहे”, “कामरेड राहुल को लाल सलाम” जैसे नारे लगाए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वही मुखाग्नि राहुल कुमार के दादा श्री रामनरेश पासवान ने दिया। पिता कुंदन पासवान का रो रो कर बुरा हाल है वही माता और दादी को भी सुध ही नहीं है। राहुल कुमार दो भाई और एक बहन है जिसमें वे सबसे बड़ा थे और उनके इस तरह चले जाने से घर परिवार सहित छात्र संगठन एवं पार्टी की की अपूरणीय क्षति हुई है। जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी,एआईएसएफ कॉलेज अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कंधा लगाया।
मौके पर सूर्यपत सिंह,के डी सिंह, राजीव कुमार,उपेंद्र मिश्रा,चंद्रशेखर तिवारी,मृत्युंजय तिवारी,रवि शंकर, भोला,फैज खान,जीएस कॉलेज के प्रोफेसर एस खान,जफर पठान,रिंकू कुमार,राजू सिंह,प्रेम शंकर,सुरेश सिंह, उदय तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने घाट पर जाकर अंतिम विदाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)