समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)12 मई 2023:- दिनांक 12.05.2023, शुक्रवार को प्रातः 4:48 बजे हैदरनगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना कर 18635/36 रांची-सासाराम – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हो रहे रेल विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। रांची- सासाराम – इंटरसिटी एक्सप्रेस के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव हेतु रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। इस ट्रेन के हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर आज पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का ठहराव हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ और उक्त ट्रेन को प्रातः 04:48 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विनोद कुमार सिंह, श्री कामेश्वर कुशवाहा, श्री अशोक चौहान, श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह, श्री रविंद्र कुमार सिंह, श्री रामप्रवेश सिंह, श्री रामेश्वर राम, श्री संतोष कुमार सिंह, सोमेश सिंह मंडल अध्यक्षगण, सांसद प्रतिनिधगण, दीनदयाल उपाध्याय मंडल के रेलवे पदाधिकारीगण, सात पंचायत के मुखियागण एवं भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, आम यात्री एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थी। विदित है कि यात्रियों की सुविधा हेतु मेरे अनुरोध पर रेलवे बोर्ड द्वारा 18635/18636 रांची- सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के अंतर्गत हैदरनगर स्टेशन पर आज 12.05.2023, शुक्रवार से दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
उक्त ठहराव के साथ अब 18636 सासाराम – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 4:46 बजे हैदरनगर स्टेशन पहुंचकर 4:48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 22:35 बजे हैदरनगर स्टेशन पहुंचकर 22:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.