नशा मुक्ति, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर किया गया ग्रामीणों को जागरूक
उदाकिशुनगंज ।
भारत सरकार द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता अभियान (लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम) का आयोजन उदाकिशुनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत मजौरा के गोनर पासवान के आवास पर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध न्याय मित्र एवं अधिवक्ता मनिन्द्र कुमार सिन्हा ने की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर मुखिया उषा देवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अधिवक्ता मनिन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे कानून के माध्यम से इन मुद्दों से निपटा जा सकता है और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में सरपंच देवेंद्र कुमार, संजय कुमार मेहरा, चंद किशोर शाह, फूलो मंडल, भजन राम, संजय मेहरा, शत्रुघ्न मेहता सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को सराहा और इसे ग्रामीण क्षेत्र में कानूनी जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि कानून से जुड़ी जानकारी न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकती है, बल्कि समाज के लिए भी लाभकारी हो सकती है। इस आयोजन ने ग्रामीणों के बीच कानूनी अधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति एक नई जागरूकता का संचार किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



