समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । राहगीरों के लिए राहत देने के लिए लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवम शक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राणी सती मंदिर के सामने,गोविंदम पैलेस रिंग रोड नंबर _2 बिलासपुर में शरबत,फ्रूटी , पानी के बॉटल, मट्ठा,चिप्स एवं बिस्किट आदि का वितरण किया। लाभान्वितो की संख्या लगभग 150 रही।
इस कार्यक्रम में राहगीरों को गर्मी से राहत देने खाद्य एवम पेय सामग्रियों को वितरण करने में क्लब के अध्यक्षडॉ.पी.के.शर्मा,
क्लब के संरक्षक एवं प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. के. के. श्रीवास्तव तथा लायन उत्तम उपाध्याय ,डॉ. आर के यादव,लायन सुबोध नेमा, लायन विद्युत मंडल एवं शक्ति फाउंडेशन की संचालिका रश्मि पांडेय व अहिल्या दुबे के साथ सहायक स्टाफ ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



