
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट
बेलतरा। शास. उच्च. माध्य. शाला बेलतरा में कार्यरत व्याख्याता नारायण प्रसाद लास्कर सेवानिवृत्त पश्चात विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सुश्री कावेरी यादव की अध्यक्षता और निर्देशन में हुआ । विशिष्ठ अतिथि संकुल समन्वयक रामपुरी ताम्रकार, गुप्ता जी , वाय. पी. कश्यप, श्रीमती कोसरिया मैडम कृष्णा यादव।
विशेष सहयोगी सुश्री सुशीला अमलतास, मनोज महिलांगें विनोद चौबे,अनिता उइके, पूजा मिश्रा निकहत परवीन, नंदिनी राजपूत, श्रीमती प्रतीक्षा शुक्ला, निर्मला सिदार।
लास्कर जी के कार्यकाल बिल्कुल सहज सरल व नियमित उपस्थिति की मिसाल रहा उन्होंने अपने जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए शिक्षक स्टाफ से सदैव मिलनसार बनाए रहे। उनकी विदाई पर प्रभारी प्राचार्य सुश्री कावेरी ने कहा कि निश्चित ही ऐसे शिक्षक का हमें सदैव अनुसरण करने की आवश्यकता है। उक्त कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कोरी ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



