google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना क्षेत्र से शराब तस्कर गिरफ्तार, 60 लीटर देशी शराब बरामद

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुजीत कुमार मेहता पिता स्व० लखन मेहता सा० बैरिया थाना माली जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 60 लीटर देशी शराब बरामद की है ।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब तस्करी में शामिल है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुजीत कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।सुजीत कुमार मेहता के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)