google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुआल का भूसा बनाते वक्त युवक का हाथ मशीन में फंसा, गंभीर रूप से घायल

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघमंदवा गांव में आज मंगलवार की सुबह पुआल का भूसा बनाते वक्त एक युवक का हाथ कुट्टी काटने वाली मशीन में फंस गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाताजुआ ग्राम पंचायत के पास बघमंदवा गांव में 18 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद निवासी जाताजुआ पुआल का भूसा बनाने वाली कुट्टी मशीन में पुआल डाल रहा था। कि एकाएक उसका हाथ मशीन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)