google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लिटिल एंजेल अकादमी में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*


पंकज कुमार पाठक संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया पाठक टोला में अवस्थित लिटिल एंजेल अकादमी में  दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा तीसरी से लेकर  कक्षा दसवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक मनोरम रंगोली बनाई गई।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के द्वारा बेहतर प्रयास किए गए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आठवी कक्षा की सृष्टि रानी,द्वितीय स्थान ऋषभ सिंह,मनप्रीत, एवं नैतिक के ग्रुप ने व तृतीय स्थान पल्लवी,श्रद्धा सुमन एवं दीपा शर्मा के ग्रुप ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता में कक्षा यु के जी  के ग्रुप के मिष्टी सिंह,प्रियल सिंह एवं आरोही केसरी की रंगोली ने भी अपनी ओर सबों का ध्यान आकृष्ट किया।इस प्रतियोगिता को बेहतर रूप देने में शिक्षिका रूपा सिंह,स्वेता सिंह,भार्गवी कनिष्का,रागिनी मिश्रा,सुरभि कुमारी,साधना पाठक,गुलाब सा परवीन,अंजू कुमारी लीला यादव,मालती केशरी,प्रीति सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।प्राचार्य मनीष कुमार पाठक ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साह बढ़ाया,उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में सृजनात्मकता एवं बौद्धिकता का विकास होता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)