कार्यकर्ताओं ने प्रतीक रॉय को दी बधाई , रॉय ने जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
अररिया ।
लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने पार्टी के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता प्रतीक रॉय को एक बार फिर अररिया जिले का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ ही पार्टी संगठन में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतीक रॉय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
पार्टी के अध्यक्ष अरुण सिंह,छात्र जिलाध्यक्ष मनीष सूर्यभारती, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोकरिब, और संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सहित लोजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रतीक रॉय को उनके नए पद की शुभकामनाएं दीं।
प्रतीक रॉय ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है और वह इसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कहा, “पार्टी के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।” रॉय ने अपने सभी साथी कार्यकर्ताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए यह भी कहा कि वे पार्टी के वित्तीय प्रबंधन को और सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि प्रतीक रॉय के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष पद पर लोजपा रामविलास की संगठनात्मक संरचना और भी मजबूत होगी। वित्तीय मामलों में उनकी दक्षता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, जिससे आगामी चुनावों के लिए पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नियुक्ति से न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है, बल्कि अररिया जिले में लोजपा के संगठन को और भी सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम अहम साबित हो सकता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



