google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

LNMU में छात्रों ने की जमकर तोड़फोड़, सुरक्षा गार्डों के साथ हुई झड़प



समाज जागरण
मुरारी झा
दरभंगा

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित नहीं होने और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने ललित नारायण मिथिला विवि में प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा करते हुए विवि का लोहे का गेट तोड़ दिया. जिसके बाद भारी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए और हंगामा करने लगे.

एलएनएमयू में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सुरक्षा गार्डों और पुलिस से भी झड़प हुई. विवि के सुरक्षा गार्डों और पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी छात्र काबू में नहीं आए. छात्रों ने विवि के प्रशासनिक भवन और परीक्षा विभाग के पास जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला बना कर उसपर कालिख पोत दी. इस दौरान काफी देर तक विवि के प्रशासनिक परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा.

रिजल्ट में देरी होने पर छात्रों में गुस्सा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेता अमन सक्सेना ने कहा कि विवि ने कई महीने बीत जाने के बाद भी स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है. वहीं, द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी है. बड़ी संख्या में छात्रों को प्रमोटेड और फेल किया गया है. उन्होंने कहा कि इसी को लेकर वे लोग विवि में आंदोलन कर रहे हैं.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)