समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा बस स्टैंड पर साथ में लेकर आई एक अबोध बालक को बस की सीट पर छोड़कर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। महिला पुरुष सहित सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए ।
प्रत्यक्ष दर्शियों में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे तेलगुड़ाव से कोन के लिए जाने वाली एक प्राइवेट बस यात्रियों के इंतजार में खड़ी थी कि उसी दौरान एक महिला यात्री एक झोले में एक करीब डेढ़ से दो महीने के अबोध बालक को साथ में लेकर पहुंची और बस पर ड्राइवर के पीछे वाले सीट पर उस बालक को लेटा दिया और वह खुद नीचे उतर गई बस में बैठे अन्य यात्रियों ने सोचा कि महिला नीचे कुछ जरूरत की सामग्री खरीदने गई होगी, देर तक महिला वापस बस पर नहीं आई इसी दौरान बच्चा चीखने चिल्लाने लगता है बच्चे की रोने की आवाज पर अन्य लोग भी बच्चे को देखने पहुंच गए फिर साथ में लेकर आई महिला को लोग ढूंढने लगे लेकिन महिला आसपास भी नहीं दिख रही थी।
बहुत खोजबीन के बाद महिला को तेलगुड़वा बस स्टैंड से करीब एक किमी दूर कोटा की तरफ जाने वाले मार्ग पर पैदल जाता देखा गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को छोड़कर जा रही महिला को रोककर पूछताछ किया तो महिला ने कुछ बताया नहीं भागने की कोशिश करने लगी, जिस पर स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़ कर तेलगुड़वा बस स्टैंड पर लेकर पहुंचे जब बालक के बारे में पूछा गया कि ये बालक कौन है तुम इस बालक की क्या हो तब भी महिला कुछ नहीं बता रही थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बच्चे को बस से नीचे उतरकर स्थानीय लोग गोद में लिए हुए थे वह महिला सिर्फ बच्चे को छीनने का प्रयास तो कभी गर्दन तो कभी अंडकोष दबाने की कोशिश कर रही थी कभी भागने की कोशिश कर रही थी पूछे जाने पर किसी भी बात का उत्तर नहीं दे रही थी महिला अपने साथ एक जुट का बोरी भी रखी हुई थी और जिस झोले में बालक को लेकर आई थी वह भी वह भी महिला साथ में ली हुई देखी गई।
मामले को संदिग्ध देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दिया गया सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय महिलाओं की सहयोग से महिला और बालक को पीआरबी वाहन में बैठा कर अपने साथ चोपन थाना लेकर चली गई । महिला कौन है और इस तरह की हरकत क्यों कर रही सारे पहलुओं पर चोपन पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



