सासाराम: अंतिम चरण के मतदान को लेकर युवा मतदाताओं मे भारी उत्साह
समाज जागरण डेस्क रोहतास/वाराणसी
भारत मे 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण मे मतदाताओं भारी उत्साह देखा जा रहा है। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बजाय मतदाताओं की लंबी लंबी कतारे मतदान स्थल पर देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंतिम चरण मे युवा मतदाओं मे मतदान को लेकर काफी उत्साह है। वही बुजुर्ग भी घर निकलकर मतदान कर रहे है। काराकाट व सासाराम संसदीय क्षेत्र मे अभी तक 13.5 प्रतिशत मतदान की खबर है। करगहर प्रखंड के धनेज विद्यालय पर 65 वर्षीय मुनेश्वरी देवी पति रोगी सेठ वोट देने पहुँची तो वही प्राथमिक मध्य विद्यालय राजाडीह बूथ संख्या 134

पर निधि कुमारी ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र मे अपने अधिकार का सदुपयोग कर मजबूत बनाने का संदेश दिया।
चुनावी बूथ से समाज जागरण रोहतास जिला ब्यूरोचीफ मनोज कुमार से प्राप्त रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



