google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नही रहे जादूगर ओपी शर्मा: कानपुर में ओपी शर्मा के निधन से जादू कला प्रेमियों में शोक की लहर

  • सपा की टिकट पर विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके थे प्रख्यात जादूगर ओम प्रकाश शर्मा

सुनील बाजपेई कानपुर। यहां हुए प्रख्यात जादूगर ओपी शर्मा के आकस्मिक निधन से जादू कला प्रेमियों में शोक की लहर है। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।

अपनी जादू कला के बल पर देश विदेश में भी चर्चा का विषय रहे जादू के बादशाह यहां76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) यहां बर्रा-दो में बने अपने चर्चित भूत बंगला में रहते थे।

कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में एक सप्ताह से भर्ती जादूगर ओपी शर्मा का गुर्दे की बीमारी के चलते कल शनिवार देर रात को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।

स्माल आर्मस फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइनर के पद पर नौकरी लगने पर वह 1971 में शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में भूतबंगले के नाम से घर बनवाया।

वह देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उन्होंने अपना पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि से भी नवाजा था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)