google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली: शादीपुर में हिंदू लड़के की हत्या के बाद बवाल,क्षेत्र में तनाव

(हरेश उपाध्याय)दिल्ली :-शादीपुर में एक युवक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। शादीपुर के रहने वाले नितेश नाम के युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई ।युवक की हत्या का आरोप मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर लगा है।फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मृतक के परिवार का आरोप है कि गाली देने को लेकर झगड़ा हुआ था।उसके बाद नितेश और उसके दोस्त आलोक की पिटाई भी की गई। उक्त मामला 12 अक्टूबर का है।मारपीट के बाद घायल हुए नितेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार (15 अक्टूबर) देर रात नितेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक रेड लाइट पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और नितेश का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिवार की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। पुलिस के समझाने के बाद परिवार ने शव को बीच सड़क से हटाया और अंतिम संस्कार किया। सैंट्रल दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने हमें बताया कि मृतक नितेश व आलोक का भी क्रिमिनल रिकोर्ड रहा है।यद्यपि मामला संयोग से दो समुदाय का है लेकिन इसे सांप्रदायिक रंग न दिया जाए और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान,अब्बास के रूप में हो गई है और उन्हें शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)