google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महान शिक्षाविद कर्मवीर स्वर्गीय सत्यदेव सिंह बाबू जी के सातवें पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देंगे ब्रजेश पाठक

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसंबर को सत्यदेव कालेज गाजीपुर में

गाजीपुर जनपद के उसर माटी से शिक्षा की मशाल जलाने वाले सरस्वती पुत्र कर्मयोगी स्व0 सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि देने उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 27 दिसंबर को गाजीपुर आयेंगे। यह जानकारी सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डा. सानंद सिंह ने दी है। प्रोफेसर डॉ सानंद सिंह ने बताया कि पूज्य पिता कर्मवीर सत्यदेव
सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी जायेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी लोकतांत्रिक समाज के विकास में शिक्षा व्यवस्था के सरोकार 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के परिसर में आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह और चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम के अलावा सत्यदेव इंटरनेशल स्कूल का वार्षिकोत्सव उदयांचल 2024 रोटरी क्लब गाजीपुर के सदस्यों का सहभाग, अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान, जिले के विशिष्टजनों कर्मवीरों का सम्मान तथा गरीबों में कंबल एवं वस्त्र वितरण होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)